{"_id":"57965c0e4f1c1b697d21e489","slug":"the-four-young-men-immersed-ganges-bath-one-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नहाने गए चार युवक डूबे, एक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा नहाने गए चार युवक डूबे, एक लापता
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद नायब तहसीलदार व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले सोमवार को गंगा में नहाने के लिए गए चार दोस्त गंगा के तेज बहाव में डूबने लगे। शोर सुन मछली का शिकार कर रहे लोगों ने तीन को बचा लिया, जबकि चौथे का देर शाम तक पता नहीं चल सका। घटना के काफी देर बाद प्रशासन और गोताखोरों के पहुंचने पर लोगों ने रोष जताया। घटना लालपुर के दूल्हा देवी मंदिर के पास स्थित घाट की है।
लालपुर गांव निवासी अमन (22) पुत्र सुरेश चंद्र कटियार, मनु (19) पुत्र कुलदीप, शिवम कुमार उर्फ यश (20) सुरेंद्र कटियार, निखिल गंगवार (18) पुत्र सतेंद्र गंगवार सुबह दूल्हा देवी मंदिर के समीप स्थित घाट पर गंगा नहाने के लिए गए थे। चारों दोस्त नहाने हुए पहली धारा छोड़कर दूसरी धारा में पहुंच गए। गंगा के उफान में होने की वजह से वे चारो डूबने लगे।
युवकों की चीख-पुकार सुनकर पास ही मछली का शिकार कर रहे लोग उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद मनु, शिवम व निखिल को बाहर निकाल गया, जबकि अमन का कोई पता नहीं चला। मामले की सूचना चौकी व जिले के अधिकारियों को दी गई। दो बजे तक कोई भी गोताखोर नहीं पहुंचा। ढाई बजे के लगभग नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा कन्नौज के मेहंदीपुर के गोताखोर रामरतन उर्फ पक्के, संजू, अमित, गुंजा को अपने साथ लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
हालांकि दो गोताखोर दो बजे के लगभग पहुंच गए थे। देर शाम तक अमन की खोज जारी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीं इन युवक के परिजनों ने कहा कि प्रशासन ने इस घटना को बेहद हल्के में लिया है। जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन कई घंटों के बाद गोताखोरों को मौके पर भेजा गया।