फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The fire started in the standing crop of maize

मक्का की खड़ी फसल में लगा दी आग

Fri, 24 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 24 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The fire started in the standing crop of maize
forest fire - फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के गांव जलालपुर पनवारा में अज्ञात लोगों ने मक्का की खड़ी फसल में आग लगा दी। इससे हजारों रुपये की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाया। सूचना पाकर फायरब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। सदर कोतवाली के जलालपुर पनवारा गांव निवासी मुकेश चंद्र श्रीवास्तव की दो एकड़ भूमि पर मक्का की फसल पकी खड़ी थी। फसल को काटने के लिए वह तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात लोगों ने खड़ी फसल में आग लगा दी। खेत से लपटें उठते देख कुछ लोगों ने इसकी जानकारी खेत मालिक को दी। सूचना मिलते ही वे खेत पर पहुंच गए। घटना देख गांव के कई लोग बाल्टी लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पानी व मिट्टी डालने का दौर शुरू कर दिया गया। इसी बीच आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी घटनास्थल की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चले आग बुझाने के प्रयास में ग्रामीणों ने सफलता पाई। आग बुझ जाने के बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जगह-जगह जल रही आग पर पानी डालकर शांत किया। इससे ग्रामीण की करीब एक एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। जबकि एक एकड़ फसल को बचा लिया गया। खेत मालिक ने बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये की फसल आग लगने से जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed