{"_id":"59de5e4c4f1c1b9f678b53c4","slug":"the-evidence-against-the-accused-was-given-by-the-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़ता ने आरोपियों के खिलाफ सौंपे सबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़ता ने आरोपियों के खिलाफ सौंपे सबूत
kannauj
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। भाजपा समर्थित बीडीसी पर अश्लील वीडियो क्लिप बनाने और उसके मित्र पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली किशोरी का अभी तक मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। वहीं मामले की विवेचना कर रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक गौरी शंकर ने पीड़िता से करीब एक घंटे तक कोतवाली में पूछताछ की। इस दौरान पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कई अहम सबूत भी सौंपे हैं। अब पुलिस ने पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज कराने की तैयारी की है। संभवत: पुलिस गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश कर सकती है।
ज्ञात हो कि 15 वर्षीय किशोरी ने संदोहनपुरवा निवासी शुभम उर्फ शिवम कटियार के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसके मित्र आशीष सविता क्षेत्र पंचायत सदस्य निवासी संदोहनपुरवा पर अश्लील वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को महिला पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई थी। यहां महिला चिकित्सक के न होने पर मंडिकल नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस परिजनों के साथ उसे सदर कोतवाली ले आई। यहां वरिष्ठ उप निरीक्षक गौरी शंकर ने दुष्कर्म पीड़िता किशोरी से करीब एक घंटे तक पूछताछ की।
किशोरी ने इस दौरान आरोपियों के खिलाफ कई सबूत पेश किए। साथ ही उन मोबाइल नंबरों को भी नोट कराया, जिनसे फोन कर उसे ब्लैकमेल किया जाता था। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि बयान दर्ज कराने के लिए पीड़िता को जल्द मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। उसके बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।