फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The driver attempted to rob cash roadways beaten

रोडवेज चालक से पीटा, कैश लूटने का प्रयास

Sat, 04 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 04 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
The driver attempted to rob cash roadways beaten
महिला कंडक्टर से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीटी रोड पर सवारी बैठाने को लेकर डग्गामार बस और रोडवेज बस के चालक के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान रोडवेज बस की महिला कंडक्टर से कैश लूटने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने डग्गामार बस को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा लिया। आरोपी चालक और परिचालक की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद जुटी भीड़ से हाईवे पर जाम लग गया। सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम चंदरपुर निवासी समरपाल पुत्र रघुराज सिंह रोडवेज बस में चालक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


वे शुक्रवार को कन्नौज डिपो की रोडवेज बस को मैनपुरी ले जा रहा था। उसके साथ ग्राम उदैतापुर निवासी रजनी पुत्री गोपीनाथ परिचालक थी। बस जब नगर के पूर्वी बाईपास पर पहुंची। तभी हाईवे पर डग्गामारी करने वाली बस के चालक ने ओवरटेक कर उसकी बस के आगे लगा दी और जबरन सवारियां उतारने लगे। विरोध करने पर चालक समर पाल को बस से नीचे खींचकर मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद चालक रोडवेज बस को वहां से लेकर कांशीराम कालोनी के पास पहुंचा और बस खड़ी कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद परिचालक ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी कि डग्गामार बस के चालक-परिचालक व हेल्पर ने उसके चालक से मारपीट कर कैश को लूटने का प्रयास किया है। इस बीच डग्गामार बस भी पीछे से वहां पहुंच गई। रोडवेज बस की सवारियां सड़क पर आ जाने से चालक ने बस को कुछ दूर खड़ा कर दिया और वह सभी उतर कर भाग निकले। इस दौरान हाईवे पर भीड़ से आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया और उसे मंडी चौकी पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में रोडवेज बस की महिला परिचालक रजनी की तहरीर पर डग्गामार बस के अज्ञात चालक-परिचालक व हेल्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घायल चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया। कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि रोडवेज परिचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक को डाक्टरी के लिए भेज दिया गया। आरोपी डग्गामार बस के चालक-परिचालक की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed