{"_id":"576c31144f1c1b0f32b482d4","slug":"the-death-of-a-woman-went-in-nksia-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकसिया में चलीं लाठियां एक महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकसिया में चलीं लाठियां एक महिला की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकसिया गांव में गुरुवार देर रात रुपये के लेनदेन को लेकर पड़ोसियों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी घायल महिला को सीएचसी गुरसहायगंज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक नकसिया गांव में देर रात रुपये के लेनदेन के विवाद में बलराम और मूर्ति देवी के परिवार वाले भिड़ गए।
इस दौरान जमकर लाठियां चलीं। इसी दौरान एक पक्ष से सोनकली(46) पत्नी बलराम के सिर पर लाठी का प्रहार लगा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से मूर्ति देवी पत्नी रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद मूर्ति देवी को सीएचसी लाया गया है। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।