फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The couple moved between poles on Dak Bungalow Road

डाक बंगला रोड पर दंपति के बीच चले डंडे

Mon, 08 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 08 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
The couple moved between poles on Dak Bungalow Road
Fight
सरायमीरा के मोहल्ला डाक बंगला रोड पर दंपति के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद  रिपोर्ट दर्ज की है। डाक बंगला रोड निवासी रंजन द्विवेदी पुत्र वीरेंद्र कुमार द्विवेदी शनिवार की शाम अपने घर पहुंचा। तभी पारिवारिक विवाद में पत्नी प्रभा द्विवेदी से गाली-गलौज शुरू हो गई। उसने लाठी उठाकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि किराएदार अमित त्रिपाठी, अरुण और रमा वाजपेयी पत्नी रमाकांत ने संयुक्त रूप से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


सभी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। मामले में पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं प्रभा द्विवेदी पत्नी रंजन द्विवेदी ने अपने पति के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शनिवार की शाम वह घर आए। शराब पीने के लिए सामान उठाकर ले जाने लगे। जब उसने मना किया तो लाठी-डंडों व तमंचे की बट से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बचाया। पति ने उसे जान से मार देने की धमकी दी। उधर, पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि करीब चार वर्षो से  दंपति के बीच पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। इसके चलते पहले भी कई बार मारपीट होती रही है। मामला थाने से लेकर न्यायालय तक पहुंच चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed