फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body was found hanged Married

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 18 Mar 2016 12:19 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Fri, 18 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The body was found hanged Married
फांसी - फोटो : अमर उजाला
भुलभुलियापुर गांव में बीती रात एक विवाहिता संदिग्धावस्था में फांसी पर झूलती मिली। जब तक मायके पक्ष के लोग आते तब तक ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। मृतका के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


गांव भुलभुलियापुर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र रामेश्वर की शादी मार्च 2013 में सौरिख क्षेत्र के किशई जगदीशपुर गांव निवासी सतीश कुमार की बेटी पूनम(24) के साथ हुई थी। बुधवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुबह पूनम का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया। मोहल्ले वालों ने मृतका के मायकेवालों को सूचना दी। उनके पहुंचे ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विवाहिता के पिता सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि देवेन्द्र , रीता, राजू, बेबी और कांती ने  दहेज में बाइक और नगदी न दे पाने के कारण उसकी पुत्री की फांसी लगाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया। वहीं बवाल देख ससुरालीजन गांव से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed