फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The arrest of the brothers robbed

भाई-बहन से लूट करने वाले गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 18 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The arrest of the brothers robbed
खुलासा करते डीआईजी एन चौधरी व एसपी दिनेश कुमार पी - फोटो : अमर उजाला
 तीन माह पहले विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में नवीगंज के निकट बाइक सवार लुटेरों ने बाइक से घर जा रहे भाई-बहन को रोककर लूटपाट की थी। विरोध करने पर भाई को गोली मारकर घायल कर दिया था। नगदी व जेवर  लूटने के बाद लुटेरे भाग निकले थे। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनसे नगदी व कुछ जेवर बरामद किए हैं। डीआईजी व एसपी ने शनिवार को इस मामले का खुलासा किया। पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन



धीरपुर नगरिया थाना विशुनगढ़ निवासी अमित कुमार पुत्र वीरभान सिंह अपनी चचेरी बहन शोभा यादव को 20 मार्च को मोती नगला थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद से बुलाकर बाइक से अपने गांव जा रहा था। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज से बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करते हुए राजापुर पुलिया के पास इन्हें जबरन रोककर लूटपाट शुरू कर दी। अमित के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद शोभा के पास मौजूद जेवर  व 15 हजार रुपये की नगदी लूटकर भाग गए थे।  रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी दिनेश कुमार पी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशुनगढ़ पुलिस व स्वाट टीम को लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने 17 जून को थानाध्यक्ष विशुनगढ़ अजय राज वर्मा की अगुवाई में स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव ने दो बदमाशों को मटेहना तिराहे पर घेर लिया। पुलिस को देखकर दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने रतनपुर थाना बेवर जनपद मैनपुरी निवासी पहाड़ी उर्फ कश्मीर पुत्र कप्तान सिंह, विशाल पुत्र बृजपाल सिंह को पकड़ लिया। दोनों बदमाशों के पास 315 बोर के दो तमंचा  के अलावा शोभा यादव से लूटे गए जेवरों में से मंगलसूत्र, कंगन, सोने की चेन, अंगूठी, तोड़ियंा व कुंडल बरामद  हुए।  पुलिस कार्यालय में डीआईजी एन चौधरी व पुलिस अधीक्षक  ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक तीसरा अभियुक्त बदन सिंह उर्फ मोहित ठाकुर पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी कमालपुर थाना बेवर जिला मैनपुरी फरार है। बाकी के जेवर उसी के पास हैं। यह बाइक सवार गिरोह कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। डीआईजी व एसपी ने 10 हजार रुपये पुलिस टीम को देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed