{"_id":"5862ad054f1c1b741aeec214","slug":"the-agreement-to-create-the-pressure-hoop-house-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते का दबाव बनाने के लिए रात में घेरा घर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौते का दबाव बनाने के लिए रात में घेरा घर
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तालग्राम के गांव चांदापुर में समझौते का दबाव बनाने के लिए दबंगों ने सोमवार की रात लगभग 12.30 बजे पीड़िता का घर घेर कर गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने एसपी को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दबंग भाग गए। महिला ने मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष से शिकायत की है।
विज्ञापन
गांव निवासी महिला ने बताया कि 11 जुलाई को पंचायत में उसका मुंह काला कर जूतों की माला डालकर घुमाया गया था। इसमें 12 लोगों को नामजद किया गया था। सोमवार की रात आरोपी अतर सिंह, गौतम ने उसका घर घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
भयभीत होकर पुलिस अधीक्षक को मोबाइल पर सूचना दी। चौकी प्रभारी अमोलर छेदीलाल पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे तो दबंग भाग गए। महिला ने सुबह थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि महिला को सुरक्षा का भरोसा दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन