फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenager raped, viral videos

किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल

Fri, 09 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 09 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped, viral videos
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म की वीडियो क्लिपिंग बनाकर वायरल कर दी गई। किशोरी के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव में चल रही चर्चा के अनुुसार विगत 5-6 माह से एक युवक के किशोरी के प्रेम संबंध थे। इसी फायदा उठाकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके दोस्त ने मोबाइल पर क्लिपिंग बना ली।
विज्ञापन


इसके बाद युवक के दूसरे दोस्त ने मोबाइल से इस क्लिपिंग को वायरल कर दिया। बुधवार देर शाम किशोरी के पिता को इस मामले की जानकारी हुई। इसी बात को लेकर क्लिपिंग बनाने वाले युवक से किशोरी के पिता का वाद-विवाद हुआ। इसी दौरान किशोरी का पिता युवक से मोबाइल छीनकर नादेमऊ चौकी पहुंच गया। यहां चौकी प्रभारी वीएल आजाद को मोबाइल सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी ने सौरिख थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने थाने में तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी तो सभी भाग निकले।  गुरुवार को एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने मोबाइल को जांच के लिए सर्विलांस टीम के सुपुर्द कर दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इधर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।   एएसपी ने बताया कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed