फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tappebaj five thousand women robbed

टप्पेबाज ने महिला से पांच हजार लूटे

Tue, 18 Oct 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 18 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tappebaj five thousand women robbed
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सरायमीरा में तिर्वा क्रासिंग के पास टप्पेबाज ने एक महिला से पांच हजार रुपये की नगदी लूट ली। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जसपुरापुर सरैया गांव निवासी कुसमा देवी पत्नी रामेश्वर दयाल टेंपों से किसी काम से सरायमीरा आई थी।

विज्ञापन


उसका आरोप है कि तिर्वा क्रासिंग जीटी रोड पर उसे एक व्यक्ति मिंला। बातचीत के दौरान उसने उसे बातों में फं साकर अपनी जेब से 50 रुपये का नोट निकाला। उसे दिखाने के बाद महिला सुधबुध खो बैठी। इसके बाद टप्पेबाज ने उसके पास मौजूद पांच हजार रुपये की नगदी लूट ली।
विज्ञापन


टप्पेबाज के चले जाने पर महिला को होश आया। उसने तत्काल निकट में खड़े वाहन चेकिंग कर रहे सरायमीरा चौकी प्रभारी रजनेश कुमार को घटना की सूचना दी। पुलिस ने टप्पेबाज की तलाश में कई जगह छापा मारा। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उधर पुलिस का कहना है कि यातायात बूथ के निकट पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। जबकि महिला निकट में ही टप्पेबाजी होने की बात कह रही है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed