{"_id":"59c167e04f1c1b30688b56d6","slug":"shikshit-mitra-murdered-arrested-wife-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, पत्नी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षामित्र हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, पत्नी फरार
kannauj
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में खुलासा करते एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। चार दिन पूर्व रंजिश के चलते हुई शिक्षामित्र की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रही उसकी पत्नी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
15 सितंबर को रंजिश के चलते छिबरामऊ कस्बे के मोहल्ला गणेश चौधरी निवासी रोहिताश उर्फ रोहित ने अपनी पत्नी कुसुम बाथम के साथ मिलकर पड़ोसी शिक्षामित्र यशपाल और उसकी पत्नी मधु पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। यशपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि उसकी पत्नी मधु गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
मंगलवार को स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ और कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार व्यास की टीम ने आरोपी रोहिताश उर्फ रोहित को नौली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासे को भी बरामद कर लिया। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि आरोपी रोहिताश और यशपाल के बीच कई दिनों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते रोहिताश ने यशपाल की हत्या कर दी थी। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वहीं उसकी पत्नी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर की हत्या
कन्नौज। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी रोहित ने बताया कि मृतक यशपाल और उसकी पत्नी मधु करीब छह माह से उसकी पत्नी कुसुम के साथ गाली-गलौज कर अक्सर मारपीट करते थे। उसने कई बार पुलिस अधीक्षक व कोतवाली निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। कार्रवाई न होने से यशपाल के हौसले बढ़ गए और उसे ज्यादा परेशान करने लगा था। घटना के दिन यशपाल उसकी पत्नी से मारपीट कर रहा था। तभी वह मौके पर पहुंच गया। गुस्से में आकर उसने यशपाल की हत्या कर दी।