फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sentenced to ten years in rape

नाबालिग के साथ दुष्कर्म में दस साल की सजा

Sun, 22 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 22 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sentenced to ten years in rape
लाोक अदालत
फास्ट ट्रैक प्रथम न्यायालय ने शनिवार को दुष्कर्म मामले में पाए गए दोषी को दस साल का कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया। जुर्माने की रकम से पीड़िता को 25 हजार रुपये देने का आदेश दिया है। शासकीय अधिवक्ता नवीन कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता के पिता ने सदर कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में बताया कि 23 जुलाई 2012 को उसकी 16 वर्षीय पुत्री स्कूल जाने के लिए सुबह करीब 7:30 पर घर से निकली। 
विज्ञापन


रास्ते में एक नाले के पास पहले से घात लगाए बैठा अशोक उर्फ गोलरेलाल  ने उसे पकड़ लिया। उसने नाले के नीचे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।  इसके बाद वह उसे छिबरामऊ कचहरी ले गया। वहां वह शादी के कुछ कागजात तैयार करवाने लगा।
विज्ञापन


तभी मौका पाकर छात्रा वहां से भाग निकली। घर पहुंचने किशोरी ने पूरी घटना परिजनों को बताई। सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्कालीन मानीमऊ चौकी इंचार्ज पीडी त्यागी को मामले की विवेचना सौंपी। विवेचक ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश सूर्य प्रकाश शर्मा ने अशोक को दस वर्ष का कारावास व 30 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया। कोर्ट ने जुर्माने की रकम से 25 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को देने का आदेश सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed