{"_id":"5c9252a1bdec221445021b04","slug":"roadways-number-dgp-action-taken-no-reply-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के नंबर पर नो रिप्लाई, डीजीपी ने कराई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज के नंबर पर नो रिप्लाई, डीजीपी ने कराई कार्रवाई
Wed, 20 Mar 2019 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
kannauj
kannauj
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
ट्विटर पर परिवहन मंत्री व यूपी पुलिस से की गई शिकायत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। मंगलवार की आधी रात करीब 12 बजे रोडवेज के ड्राइवर के नशे में होने की शिकायत के लिए एक महिला यात्री ने जब परिवहन के सभी नंबर लगाए, लेकिन नंबर नहीं लगे। ऐसे में ट्विटर उसके लिए वरदान साबित हुआ। आधी रात में ही ट्विटर पर शिकायत होते ही एटा पुलिस को लखनऊ डीजीपी कार्यालय से दिशा-निर्देश मिलने शुरू हुए और अगले 15 मिनट में ही ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
एटा जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने मंगलवार दोपहर गाजियाबाद से उरई डिपो की एक बस से एटा आने का सफर शुरू किया। ड्राइवर ने रास्ते में ही कहीं शराब पी ली। इससे वह अनियंत्रित होकर गाड़ी चलाने लगा। कई यात्रियाें ने उससे कहा तो वह यात्रियों से अभद्रता भी करने लगा। इस पर महिला यात्री ने गाड़ी के अंदर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। लेकिन कोई नंबर नहीं लग सके। इस पर उन्होंने कन्नौज जनपद में रह रहे एक मित्र से मदद मांगी। उनके मित्र ने ट्विटर पर मामले से परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव, यूपी पुलिस, डीजीपी को अवगत कराया। शिकायत होने के एक मिनट के अंदर ही डीजीपी कार्यालय ने एटा पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एटा पुलिस ने महिला यात्री से संपर्क कर तत्काल उनकी मदद को पहुंचे। एटा स्टेशन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर बस को किसी तरह एटा बस अड्डे पहुंचाया। उक्त शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह प्रशासन की तत्परता की तारीफ करती है। उन्हें सही वक्त पर मदद मिली लेकिन वहीं रोडवेज बस के अंदर लिखे हेल्पलाइन नंबर काम नहीं आए। इस पर सरकार को सोचना चाहिए।