{"_id":"57bf346a4f1c1b315fd4f2e6","slug":"purchased-two-dozen-fake-voter-ids-55-sim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दर्जन फर्जी वोटर आईडी से खरीदे 55 सिम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दर्जन फर्जी वोटर आईडी से खरीदे 55 सिम
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रीपेड सिम
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर गैंगरेप कांड की जांच कर रही सीबीआई टीम ने पिछले 48 घंटों में तिर्वा के जोगिन डेरा, औरैया के बेला स्थित डेरा और मकनपुर (कानपुर नगर) के डेरे में ताबड़तोड़ छापे मारकर दो दर्जन फर्जी वोटर आईडी बरामद किए हैं। इन फर्जी वोटर आईडी के जरिए सलीम बावरिया और उसके दो साथियों ने 55 मोबाइल सिम कार्ड खरीदे थे। गुरुवार को सीबीआई टीम ने इसी संबंध में तिर्वा व आसपास के गांवों में पूछताछ की है।
बुलंदशहर गैंग रेप कांड की जांच करने आई सीबीआई की टीम पिछले पांच दिनों से तिर्वा में डेरा डाले है। टीम गैंग रेप कांड में गिरफ्तार जोगिन डेरा बस्ती के तीन आरोपियों के खिलाफ छानबीन कर साक्ष्य जुटाने में लगी है। मंगलवार व बुधवार को टीम ने कानपुर नगर के मकनपुर डेरे में भी छापा मारा था। इस डेरे में सलीम बावरिया की रिश्तेदारी है। बताया जाता है कि सलीम के पुत्र की शादी इसी डेरे की एक युवती के साथ हुई थी। छापेमारी के दौरान सीबीआई को सलीम के पुत्र व पुत्रवधू की तलाश पूरी नहीं हुई।
जोगिन डेरा बस्ती में भी दोनों मौजूद नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम ने मकनपुर डेरे में तलाशी के दौरान करीब एक दर्जन वोटर आईडी बरामद किए थे। इसी तरह से औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में स्थित डेरे से आधा दर्जन वोटर आईडी व तिर्वा के जोगिन डेरा बस्ती से भी आधा दर्जन वोटर आईडी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानी जाए तो इन वोटर आईडी के जरिए सलीम व उनके साथियो ने तिर्वा, अरौल व बेला से 55 मोबाइल सिम की खरीद की है। इन सिम के जरिए ही बावरिया गिरोह के लोग मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। तिर्वा क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोगों के भी वोटर आईडी इन लोगों के पास मिले हैं। सीबीआई टीम गुरुवार को पूरे दिन तिर्वा क्षेत्र के इन आधा दर्जन गांव में जाकर लोगों से पूछताछ में जुटी रही। गुरुवार शाम तिर्वा कोतवाली में सीबीआई के अफसरों ने मीडिया को बताया कि उनकी जांच पड़ताल अभी जारी है। ठोस साक्ष्य की तलाश की जा रही है।