{"_id":"574f2c034f1c1ba409108b71","slug":"police-slept-broken-the-locks-of-the-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोती रही पुलिस, टूट गए दुकानों के ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोती रही पुलिस, टूट गए दुकानों के ताले
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
टूटा ताला देखते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा तालग्राम में मंगलवार रात चोरों ने थाने के मुख्य गेट के पास से लेकर कस्बा की कई दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान और नगदी पार कर लिया। लोगों की सक्रियता से एक दुकानों की चोरी बच गई। थाने से समीप चोरी होने से पुलिस की नींद उड़ी। व्यापारियों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया है। चोरी की घटनाओं से व्यापारी वर्ग दहशत में है। व्यापारियों ने कस्बे में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। इधर, देर शाम तक एक दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना तालग्राम के गेट से पांच कदम दूरी पर अदमापुर गांव निवासी राजवीर पुत्र रामभरोसे की खाद-बीज व कीटनाशक की दुकान है। मंगलवार देर शाम राजवीर दुकान बंद कर घर चला गया। इसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गोलक में रखे लगभग 25 हजार रुपये, दो बोरा मक्का का बीज, एक बोरा धान के अलावा कीटनाशक दवाएं चोरी कर ले गए। सुबह जब राजवीर ने दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा देख उसे चोरी की जानकारी हुई।
दुकानदार के चिल्लाने पर लोगों की भीड़ लग गई। राजवीर ने दुकान में चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। चौकी प्रभारी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार की देर शाम तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। कस्बा में बस स्टाप के समीप राजीव गोयल की सीमेंट व डीजल-इंजन पार्ट की तीन दुकानों के चोरों ने शटर तोड़ दिए। गोलक में रखी रेजगारी व लगभग डेढ़ हजार रुपया चोरी कर लिया। सुबह दुकानदार को चोरी की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
वहीं छिबरामऊ बस स्टाप के समीप तान्या पेप्सी एजेंसी की दुकान का ताला तोड़ने में चोर कामयाब हो गए। लेकिन खटपट की आवाज सुन आसपास के लोग जाग गए और चोरो को बिना चोरी किए ही भागना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी ने छानबीन की लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका। पेप्सी एजेंसी संचालक सौरिख निवासी पंकज ने दुकान के ताले टूटे होने की सूचना पुलिस को दी है। इसी प्रकार कस्बा के कटरा मोहल्ला निवासी पप्पू सक्सेना के दरवारे के सामने लगे सबमर्सिबल को चोरों ने खोलने का प्रयास किया, सफल न होने पर केबल काटकर ले गए।