फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police entered the home of women anger

घर में घुसी पुलिस से महिलाओं की नोकझोंक

Tue, 31 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 31 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police entered the home of women anger
police - फोटो : Bureau
बाइक सवार चार बदमाशों को दबोचने में पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर दी। काफी देर बाद पीछा कर पुलिस बदमाशों की आशंका में एक मकान में घुस गई। अचानक घर में घुसी पुलिस को देख महिलाएं बिफर गईं। पुलिस और महिलाओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। बाद में पुलिस घर से एक युवक को अपने साथ पकड़ ले गई। बाद में बाइक को सीजकर चारों युवकों को माफी मांगने पर छोड़ दिया गया। सोमवार दोपहर थानाध्यक्ष अजयराज वर्मा वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान एक बाइक जिस पर चार युवक सवार थे उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बदमाश होने की आशंका में थाने में वायरलेस कर गांव की नाकेबंदी करा दी। सूचना मिलते ही दूसरी तरफ से दारोगा ब्रजेश यादव भी बाइक सवारों की तलाश में निकल पड़े। अचानक एक साथ पुलिस की घेराबंदी होते देख गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इस बीच थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ बाइक सवारों का पीछा करते हुए महेशचंद्र राठौर के घर में घुस गए। पुलिस को घर में देख महिलाएं बिफर पड़ी। हालांकि थानाध्यक्ष बार-बार यह कहते रहे कि इस घर में बाइक सवार बदमाश घुसे हैं। काफी देर तक महिलाओं और पुलिस के बीच नोकझोंक होती रही। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद पुलिस आशीष उर्फ जुम्मन को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके साथ उसका भाई प्रशांत उर्फ नन्हे गांव के पिंटू वर्मा व कुलदीप थे। वह लोग हरीपुर से क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे। पुलिस को देखकर उन लोगों ने बाइक भगाकर अपने घर पहुंच गए। इस बीच शेष तीनों युवक भी थाने बुला लिए गए। बाद में थानाध्यक्ष ने आशीष की बाइक सीज कर दी। इसके बाद माफी मांगने के बाद चारों युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed