फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police did not enter into court

कचहरी में पुलिस को नहीं घुसने दिया

Thu, 26 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 26 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police did not enter into court
वकीलों से सुलह की बात करते एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कचहरी में सिपाही के पीटने के बाद वकीलों पर हुई कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को हड़ताल कर दी। सीओ सदर, एएसपी सहित कई पुलिस अफसरों को कचहरी में घुसने तक नहीं दिया। इस दौरान पुलिस और वकीलों में तीखी झड़प भी हुई। वहीं मामले पर बार एसोसिएशन ने गुरुवार को भी हड़ताल रखने की घोषणा की। बुधवार को न्यायालय तो खुला लेकिन कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को गैंगस्टर के आरोपी को पेशी पर ले जाते समय वकीलों ने सिपाही को पीट दिया था। मामले में गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात सिपाही बब्लू गिहार की ओर से दी तहरीर के  आधार पर पुलिस ने एक नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश भी दी। इससे नाराज वकीलों ने बुधवार सुबह से ही कचहरी में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट पहुंचे सीओ अंबरीष सिंह भदौरिया व एएसपी से अधिवक्ताओं की तीखी झड़प भी हुई। वकील कोर्ट के गेट बंद कर वहीं गेट पर अड़े रहे। साथी अधिवक्ताओं को अंदर जाने नहीं दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों से मंगलवार की तरह बुधवार को भी प्रशासन की ओर से सुलह की कोशिशें की गई लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। फरियादी दिन भर सड़क किनारे लगे पेड़ों की छाया में इस उम्मीद  में दिन गुजारते रहे कि हड़ताल खत्म हो और उनके मामले की सुनवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed