{"_id":"5745f0f74f1c1b2c3e690a00","slug":"police-did-not-enter-into-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में पुलिस को नहीं घुसने दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में पुलिस को नहीं घुसने दिया
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 26 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
वकीलों से सुलह की बात करते एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में सिपाही के पीटने के बाद वकीलों पर हुई कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को हड़ताल कर दी। सीओ सदर, एएसपी सहित कई पुलिस अफसरों को कचहरी में घुसने तक नहीं दिया। इस दौरान पुलिस और वकीलों में तीखी झड़प भी हुई। वहीं मामले पर बार एसोसिएशन ने गुरुवार को भी हड़ताल रखने की घोषणा की। बुधवार को न्यायालय तो खुला लेकिन कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
मंगलवार को गैंगस्टर के आरोपी को पेशी पर ले जाते समय वकीलों ने सिपाही को पीट दिया था। मामले में गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात सिपाही बब्लू गिहार की ओर से दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश भी दी। इससे नाराज वकीलों ने बुधवार सुबह से ही कचहरी में हंगामा शुरू कर दिया।
कोर्ट पहुंचे सीओ अंबरीष सिंह भदौरिया व एएसपी से अधिवक्ताओं की तीखी झड़प भी हुई। वकील कोर्ट के गेट बंद कर वहीं गेट पर अड़े रहे। साथी अधिवक्ताओं को अंदर जाने नहीं दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों से मंगलवार की तरह बुधवार को भी प्रशासन की ओर से सुलह की कोशिशें की गई लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। फरियादी दिन भर सड़क किनारे लगे पेड़ों की छाया में इस उम्मीद में दिन गुजारते रहे कि हड़ताल खत्म हो और उनके मामले की सुनवाई हो।