{"_id":"57e2d2994f1c1b3e34a8226b","slug":"pole-fell-on-the-share-of-labor-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर पर गिरा पोल का हिस्सा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर पर गिरा पोल का हिस्सा, मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
साथी की मौत पर गमगीन बैठे अन्य मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के नरमऊ बनियानी के समीप हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग होने के बाद पुराने पोलों और तारों को हटाने के दौरान लापरवाही से पोल का हिस्सा मजदूर पर गिर पड़ा। जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मजदूरों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा कार्य बहिष्कार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में अवरोध बने कानपुर-मैनपुरी हाईटेंशन बिजली लाइन के पोलों को बदलने के बाद पुराने पोलों के तारों व एंगिल को हटाने का काम चल रहा है। मंगलवार की शाम क्षेत्र के बनियानी और मनमऊ के बीच पड़ने वाले पोल संख्या 53 पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने लगभग 20 लेबरों की मदद से काम चल रहा था। इसी पोल के कुछ दूरी पर फतेहपुर जनपद के चंद्रमऊ गांव निवासी रंजन उर्फ राजन (24) पुत्र महावीर उर्फ महेंद्र काम कर रहा था।
पोल पर चढ़कर कुछ मजदूर पोल खोल रहे थे। इसी दौरान पोल का कुछ हिस्सा खोल दिए जाने से टूटकर नीचे आ गिरा। जिसकी चपेट में आकर राजन गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूरों ने ठेकेदार को फोन से सूचना दी। इस दौरान कई घंटे तक राजन तड़पता रहा उसे उपचार नहीं मिला। बाद में पहुंचे ठेकेदार के प्रतिनिधि ने उसे सीएचसी गुरसहायगंज लेकर गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछने पर मजदूरों ने बताया कि वह शव लेकर उसके घर जा रहे हैं।