फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   overload Tempo reflex, six injured

ओवरलोड टेंपो पलटा, छह यात्री घायल

Tue, 24 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 24 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
overload Tempo reflex, six injured
मरीजों का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर सोमवार को ओवरलोड टेंपो पलट गया। हादसे में उसमें सवार करीब 18 यात्रियों में छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेपों चालक मौके से फरार हो गया।  सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक टेंपो तिर्वा की ओर से कन्नौज आ रहा था।
विज्ञापन


नसरापुर गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार करीब 18 यात्रियों में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। तिर्वा के सिंहापुर्वा निवासी प्रेमसागर (60), तालग्राम के कुड़री निवासी रघुवीर (57),  तिर्वा के लोहामढ़ निवासी रामचंद्र (65), सरौली खैरनगर निवासी रणवीर सिंह (56), धीरपुर बेला निवासी छविराम (33) और हसेरन निवासी अनीता (33) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने टेंपो को सीधा कर घायलों को वहां से निकालकर सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाकी यात्रियों ने निजी चिकित्सक के यहां जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed