फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Orissa and on the radar of sandalwood smuggler Veerappan Kannauj

एसटीएफ के रडार पर उड़ीसा व कन्नौज के चंदन तस्कर

Sat, 11 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 11 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Orissa and on the radar of sandalwood smuggler Veerappan Kannauj
Police

एसटीएफ कन्नौज और उड़ीसा के मास्टर माइंड चंदन तस्कर की तलाश में है। वहीं, कन्नौज के कई नामीगिरामी चंदन तस्कर टीम के रडार पर आ गए हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए टीम ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


टीम प्रभारी हेमंत भूषण सिंह की माने तो उड़ीसा में होने वाले चंदन के पेड़ों की कटाई में कन्नौज के कई चंदन तस्कर शामिल हैं। ये लोग उड़ीसा के मुस्ताक नामक व्यक्ति के साथ मिलकर चंदन की तस्करी करते हैं। एसटीएफ टीम की गिरफ्त में आए लोग शातिर किस्म के अपराधी हैं। उड़ीसा के मुस्ताक और कन्नौज के मोहल्ला हाजीगंज निवासी हसमत पुत्र अहमदउल्ला की तलाश की जा रही है। हसमत के हाथ लगने पर कई अहम खुलासे भी हो सकते हैं। इसके अलावा एसटीएफ के निशाने पर कन्नौज के कई अन्य चंदन माफिया हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसटीएफ ने कन्नौज कोतवाली पुलिस के सहयोग से 2.29 क्विंटल चंदन की लकड़ी के साथ शहर के मोहल्ला हाजीगंज निवासी अजीज पुत्र मुजीव को ट्र्रक से चंदन की लकड़ी तस्करी कर लाते समय जीटी रोड मानीमऊ के निकट से गिरफ्तार किया था। चंदन तस्करी मामले में एसटीएफ ने सदर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में हसमत और मुस्ताक को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चंदन तस्करी के मामले में पकड़े गए कन्नौज के मोहल्ला हाजी गंज निवासी अजीज पुत्र मुकीम व बुलंदशहर जनपद के थाना शिकारपुर के गांव बरौली निवासी ट्रक चालक मुकेश पुत्र चंद्र पाल को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।


तेल और पाउडर में होता है इस्तेमाल
एसटीएफ के अनुसार कन्नौज और चंदन तस्करी का जुड़ाव पुराना रहा है इससे पहले भी चंदन तस्करी के मामले में कई शातिर किस्म के चंदन तस्कर गिरफ्तार हो चुके है। यहां के तस्कर चंदन के पेड़ को चंद मिनटों में काट कर बोरो में भर लेते हैं। कन्नौज में चंदन तेल व पाउडर सहित अन्य उपयोग होने के कारण चंदन महंगे दामों पर बिक जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed