{"_id":"57e814e04f1c1bf90a573f9b","slug":"married-woman-died-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के सकतपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव कमरे के कुंडे से लटकता मिला है। रविवार को मृतका के भाई ने दहेज के लिए पांच ससुरालीजनों पर हत्याकर शव लटाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद जालौन के थानाक्षेत्र कुठौना के गांव गुगरा निवासी प्रमोद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी अखिलेश पुत्र रामसेवक के साथ एक वर्ष पूर्व उसकी बहन सोनी की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति अखिलेश, ससुर रामसेवक, जेठ मिथुन, जेठानी पूनम, ननद पूजा 50 हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगे।
शनिवार को मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की सोनी का गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।