{"_id":"579901dd4f1c1bd66021e5de","slug":"liquor-mafia-left-grabbed-the-young-man-mentally","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफियाओं को छोड़ा, मानसिक रूप से कमजोर युवक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब माफियाओं को छोड़ा, मानसिक रूप से कमजोर युवक को पकड़ा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने की पिटाई
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने खानापूरी कर दी। चर्चा है कि कस्बा थानांतर्गत ग्राम रौसेन में अभियान के दौरान पकड़े गए शराब माफियाओं को पुलिस ने ले देकर मौके पर ही छोड़ दिया। वहीं एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को चौकी ले गई। युवक के पिता ने ब्याज पर रुपये लेकर उसे छुड़ाया। वहीं व्हाट्स एप के जरिए उच्च अफसरों को घटना की जानकारी मिली।
अफसरों के संज्ञान में मामला पहुंचने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच हुआ है। थानाध्यक्ष मामले की जांच में जुटे हुए हैं। नादेमऊ चौकी के सिपाहियों ने बुधवार की शाम करीब पांच बजे ग्राम रौसेन में अवैध शराब बनाते हुए तीन लोगों को पकड़ा था। जबकि कई अन्य भाग जाने में सफल रहे। पकड़े गए युवकों को पुलिस ने मौके पर ही छोड़ दिया। इसके बाद सिपाहियों ने गांव में ही घर के बाहर सो रहे एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को पकड़ लिया।
पिता मौके पर पहुंचा तो सिपाहियों ने रुपये की मांग कर दी। वहीं घटना के बाद पीड़ित गांव पहुंचा और पूरी बात ग्राम प्रधान को बताई। प्रधान ने घटना सौरिख थानाध्यक्ष को बताई। वहीं कुछ लोगों द्वारा इस मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिससे यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान तक पहुंचा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास का कहना है कि व्हाट्स ऐप के जरिए उन्हें इस मामले की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
उच्च अफसरों को मामले से अवगत कराया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं चौकी इंचार्ज बारे लाल आजाद का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अभियान चलाया गया था। सिपाहियों द्वारा रुपये लिए जाने के मामले की जांच कराई जा रही है।