{"_id":"577174354f1c1b1d3279ae0e","slug":"katia-went-in-inserting-sticks-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिया डालने में चलीं लाठियां, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटिया डालने में चलीं लाठियां, 12 घायल
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मुरैया बुजुर्ग गांव में सोमवार दोपहर गांव में लगे ट्रांसफार्मर से कटिया डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुरैया बुजुर्ग गांव निवासी दिनेश चंद्र तिवारी पुत्र सत्यदेव तिवारी ने गांव के ही छोटेलाल कठेरिया व उनके पुत्र कल्लू, छैला, बौरा व नन्हे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। उस ट्रांसफार्मर से छोटेलाल कठेरिया के परिवार के लोग अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं। तीन दिन पहले बिजली विभाग के लोग आए थे। विभाग के लोगों ने उनको चेतावनी दी थी कि किसी को कटिया न डालने दी जाए। सोमवार सुबह छोटेलाल के परिवार के लोगों ने फिर से कटिया डाली। उन्होंने विरोध जताया इस पर गाली-गलौज हुआ।
आरोप है कि दोपहर दो बजे के करीब उसका भाई मोहन व अनुराग ट्रैक्टर लेकर कन्नौज मंडी आ रहा था। तभी रास्ते में उक्त लोगो ने ट्रैक्टर को घेर लिया, और उसके भाइयों पर हमला बोल दिया। इन्हें बचाने के लिए जब परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट में एक पक्ष से दिनेश चंद्र, रेखा देवी पत्नी रमेश चंद्र, नेहा तिवारी पुत्री रमेश चंद्र, नमन तिवारी, मोहन तिवारी पुत्रगण राजेश तिवारी, वेदप्रकाश पुत्र सत्यदेव, अविनंद कुमार पुत्र वेदप्रकाश व अमरचंद्र पुत्र शांतीश्वर निवासी जरौली थाना बिल्हौर घायल हो गए। उधर दूसरे पक्ष से कल्लू, छैला, बौरा व नन्हें पुत्रगण छोटेलाल कठेरिया घायल हुए है। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।