फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jhrkhurani with youth in bus

दिल्ली से आ रहे युवक के साथ जहरखुरानी

Tue, 26 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 26 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jhrkhurani with youth  in bus
श्रवण्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रोडवेज बस पर दिल्ली से कन्नौज आ रहे युवक जहरखुरानों का शिकार हो गया। गिरोह के सदस्य उसके पास से 12 हजार रुपये,  कपडे़ और मोबाइल लेकर रफुचक्कर हो गए। बस के चालक व परिचालक ने युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। आठ घंटे के उपचार के बाद होश में आने पर युवक  ने घटना की जानकारी दी।  कन्नौज कोतवाली के बलेपुर्वा निवासी श्रवण कुमार (25) पुत्र परम लाल दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


रविवार शाम वह घर आने के लिए दिल्ली के बस अड्डे से कानपुर डिपो की बस से कन्नौज आने के लिए निकला। उसके पास 12 हजार की नगदी, एक मोबाइल व बैग में कुछ कपडे़ मौजूद थे। रास्ते में उसके साथ सीट पर बैठे दो लोगों ने उससे दोस्ती गांठ ली और फिर नशीली चाय पिला दी। इससे श्रवण बेहोश हो गया। उसके पास मौजूद सारा सामान ले गए। उधर, रोडवेज बस के कन्नौज पहुंचने पर जब चालक व परिचालक ने उसे उतरने के लिए जगाया तो वह बेहोश मिला।
विज्ञापन


इस पर बस चालक जयशंकर तिवारी व परिचालक नीलेंद्र कुमार बस को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में सुबह 5:30 पर उसे भर्ती कराया। उपचार के बाद दोपहर दो बजे के करीब श्रवण को होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed