फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jewelry from the women cheated four Tppebajon

चार टप्पेबाजों ने महिला से ठगे जेवर

Mon, 12 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 12 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jewelry from the women cheated four Tppebajon
लूट
कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर के पास रविवार दोपहर चार टप्पेबाजों ने मिलकर एक महिला को उसके पुत्र की मौत का भय दिखाते हुए पूजा के नाम पर कई हजार के आभूषण व पंद्रह सौ रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला के भाई ने कोतवाली पुलिस को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। कस्बे के अंबेडकरनगर मोहल्ले के निवासी शिवपाल सिंह पुत्र कालीचरन ने दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी विवाहिता बहन औरैया के बिधूना निवासी केशवती पत्नी बेचेलाल रविवार को अपने मायके तिर्वा आ रही थी। बस अड्डे पर उतरने के बाद वह पैदल शिशु मंदिर रोड होकर अंबेडकर नगर मोहल्ले की तरफ बढ़ी। इसी दौरान रास्ते में उसे चार टप्पेबाज मिले।
विज्ञापन


उसके पुत्र की मौत का भय दिखाकर पूजा कराने को कहा। पूजा के नाम पर कान में पहने सोने के बाले, मंगलसूत्र व 1500 रुपये ठग लिए। इसके बाद सभी टप्पेबाज भाग निकले। अपने मायके पहुंचकर परिजनो को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed