{"_id":"ac60eca14da1b491c01121d2d99e688b","slug":"jewellery-shop-and-hardware-store-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ और हार्डवेयर की दुकान से माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ और हार्डवेयर की दुकान से माल उड़ाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात तिर्वा रोड स्थित सर्राफा की दुकान का शटर तोड़कर व हार्डवेयर की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। सुबह होने पर दुकान स्वामी को चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं फिंगर प्रिंट भी लिए गए।
विज्ञापन
मकरंदनगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र वृजेंद्र सिंह की सरायमीरा तिर्वा रोड स्थित वैष्णवी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने शटर काटकर दुकान के अंदर घुस गए और अंदर रखे लाकर को तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र सिंह के मुताबिक तीन किलो चांदी के आभूषण व 26 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हो गए। सुबह होने पर जब दुकान के निकट रहने वाले एक युवक की नजर शटर में लगे टूटे तालों पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल दुकान स्वामी को फोन से सूचना दी। दुकान मालिक ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दुकान के आसपास चोरों के पगचिह्न तलाशे।
विज्ञापन
दुकान के पीछे पड़े मिले तालों का फिंगर प्रिंट स्पेशलिस्ट को बुलाकर किया गया। इसी तरह कुछ ही दूरी पर स्थित श्याम मोहन दुबे निवासी चौधरी सराय की हार्ड वेयर की दुकान के पीछे लगे लोहे के गेट को चोरों ने तोड़ डाला।
इसके बाद चोरों ने दुकान में घुसने के लिए 9 इंची मोटी दीवार में सेंध लगा दी। दुकान में घुसकर चोरों ने करीब 25 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान पार कर दिया। मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। एएसपी के निर्देश पर दवा व जड़ी बूटियां बेचने वालों के तंबू हटवा दिए गए।