फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   I had an hour free from child kidnappers

एक घंटे में बालक को अपहर्ताओं से कराया मुक्त

Sun, 22 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 22 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
I had an hour free from child kidnappers
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

फिरौती के लिए पांच वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले अपहर्ता को यूपी 100 पुलिस व कोतवाली पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर बालक को मुक्त करा लिया। ग्राम गौरियापुर निवासी मनोज दुबे का मौसेरा भाई दीपक निवासी सतौरा का मनोज के घर पर आना-जाना रहता है। उसने शनिवार की देर रात करीब आठ बजे फिरौती के इरादे से मनोज के पांच वर्षीय पुत्र श्यामजी दुबे का अपहरण कर लिया और ग्राम गौरियापुर से चला गया।

विज्ञापन


बच्चे के गायब होने की जानकारी पाकर मनोज ने यूपी 100 नंबर पर सूचना दी और कोतवाल अमरपाल सिंह को भी घटना से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी। इस बीच कोतवाल ने मनोज से घर में आने वाले रिश्तेदारों के बारे में पूछताछ की तो उनको बताया कि मौसेरा भाई दीपक आया था, और बच्चे के गायब होने के समय वह भी चला गया था।
विज्ञापन


इस पर पुलिस सुराग लगाते हुए ग्राम जसपुरापुर सरैया पहुंची और एक मकान में बालक के साथ मौजूद दीपक को पुलिस ने पकड़ लिया। बच्चा मिल जाने की खुशी में परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। बालक के पिता ने दीपक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed