फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   House fire, household ash

घर में लगी आग, गृहस्थी राख

Sat, 25 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 25 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
House fire, household ash
घर में आग लगने के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड गुगरापपुर के बढ़ौरा गांव के एक घर में देर रात अचानक आग लग गई। इससे उसका नगदी सहित एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया  है। गांव बढ़ौरा निवासी अनुरुद्ध कुमार दुबे उर्फ पप्पू पंडित पुत्र अशर्फी लाल ने बताया कि वे गुरुवार रात सो रहे थे। कमरे में दीपक जल रहा था। बिस्तर पर दीपक गिरने से आग लग गई। घर से ऊंची लपटें देख गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणाें ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखे 20 हजार रुपये, गेहूं,  बिस्तर, चारपाई, कपडे़ सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के मुताबिक आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। लेखपाल के मुताबिक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। ग्रामीण प्रवीण पांडे, सर्वेश कुमार दुबे, हरिश्चंद्र तिवारी, राकेश चंद्र दुबे, खुशीराम दुबे सहित अन्य कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed