{"_id":"57950d304f1c1b4e45c4b95c","slug":"hit-by-train-in-the-middle-of-the-leg-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की टांग कटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की टांग कटी
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में भर्ती घायल सुरेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन की चपेट आकर बिहार के अधेड़ की रेलवे स्टेशन पर एक टांग कट गई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बिहार प्रांत के ग्राम रतना थाना अनौली जिला खगलिया निवाली सुरेश (50) कस्बे में गैस एजेंसी के निकट सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरी करता है। रविवार की सुबह पांच बजे के करीब वह बिहार जाने के लिए वह कन्नौज रेलवे स्टेशन पहुंचा।
स्टेशन के सामने रेलवे पटरी पार कर रहा था। तभी गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से अधेड़ की एक टांग कट कर अलग हो गई। काफी देर तक वह रेलवे ट्रैक पड़ा रहा। जानकारी होने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल एंबुलेंस को बुलाकर उसे जीआरपी के सिपाही रामसेवक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।