फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Half a bigha for the land cut off the father with ax

डेढ़ बीघा जमीन के लिए पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 31 Jul 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 31 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Half a bigha for the land cut off the father with ax
हत्या - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंथरा में डेढ़ बीघा जमीन के लिए बेटे ने बाप की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से आरोपी पुत्र फरार है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।  
विज्ञापन


पंथरा गांव निवासी सुरेश चंद्र कठेरिया (48) का भाई मानसिक रूप से कमजोर था, और 12 साल पहले वह कहीं चला गया था। इधर सुरेश की पत्नी की मौत के बाद वह उपदेश की पत्नी के साथ रहता था। सुरेश, उपदेश की पत्नी के नाम डेढ़ बीघा जमीन करना चाहता था। इसी बात पर विवाद चल रहा था। सोमवार शाम पांच बजे के करीब ग्राम पंथरा निवासी सुरेशचंद्र कठेरिया खेत से घास लेकर घर आ रहा था। गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे उनके बेटे सुनील ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जमीन पर गिरते ही बेटे ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर कुंवरपुर करनौली चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी, जिस पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की। पुलिस हत्यारोपी बेटे की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी घटना की तहरीर भी नहीं मिली है। पुलिस की एक टीम आरोपी बेटे की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed