{"_id":"572f81674f1c1bd9525cd17f","slug":"fruit-vendors-between-went-knife-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल विक्रेताओं के मध्य चले चाकू, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फल विक्रेताओं के मध्य चले चाकू, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 08 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के बाजार में रविवार को दो फल विक्रेताओं के मध्य मामूली विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने उग्र रूप से लिया। समर्थकों के साथ दोनों पक्षों के मध्य जमकर लाठी-डंडा, पथराव व चाकू चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के बाजार में अनुज कुमार पुत्र सोबरन पाल निवासी बल्लपुर्वा व गुलशाद पुत्र जान मो.निवासी ठठिया बाजार में पास-पास में फल की ठेली लगाते हैं।
दोपहर दो बजे के करीब दोनों के मध्य आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों के समर्थक अनुज, परवेज, राजा व शानू आ गए। विवाद बढ़ने पर फल की ठेली को पलट दिया। इससे पथराव शुरू हो गया। बाद में चाकू भी चले।
घटना में बीच-बचाव करने आए किराना व्यापारी ब्रजेंद्र व शिवराज सिंह भी चाकू लगने से घायल हो गए। इसके अलावा अनुज, परवेज, शानू, गुलशाद भी घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कालेज भेजा गया। थाने में अनुज व गुलशाद ने अलग-अलग तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।