फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   fraud with Women

एटीएम से रुपये निकालने गई महिला से टप्पेबाजी

Fri, 20 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 20 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
fraud with Women
Fraud
एटीएम से रुपये निकालने अपने पुत्र के साथ आई महिला से टप्पेबाजों ने 10 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। साथ ही सीसीटीवी के फुटेज भी देखे।  गांव अमलियापुरवा कोतवाली कन्नौज निवासी माधुरी पत्नी संतोष कुमार अपने 14 वर्षीय पुत्र को लेकर सरायमीरा जीटी रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आई थी। एटीएम केबिन में दोनों घुसे इसी बीच एक अन्य युवक  भी पीछे से एटीएम केबिन में घुस गया।
विज्ञापन


महिला के पुत्र ने जेब से एटीएम कार्ड निकाला। साथ ही में एक पर्ची में लिखे कोड को देखा। इसके बाद एटीएम कार्ड को मशीन में लगाकर 3500 रुपये निकाले। पीछे खड़े युवक ने महिला के पुत्र से कहा कि अभी मशीन बंद नहीं हुई है। दोबारा कार्ड लगाकर मशीन बंद करें। बच्चे ने दोबारा कार्ड लगाया।
विज्ञापन


इसके बाद वे दोनों वहां से चले गए। इसके बाद टप्पेबाज ने एटीएम से दस हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने पति ने मोबाइल पर आए मैसेज के आधार पर उसे दस हजार रुपये अतिरिक्त निकालने का कारण पूछा तब उसे ठगी का पता चला। इसके बाद युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में महिला अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की साथ सीसीटीवी के फुटेज भी देखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed