{"_id":"58e3e9f44f1c1bdc315b53b2","slug":"four-arrested-with-sandalwood","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन की लकड़ी के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदन की लकड़ी के साथ चार गिरफ्तार
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ा वाहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश से बुलेरो में भरकर लाई जा रही चंदन की खेप पकड़ने के साथ पुलिस चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर दो शातिर तस्कर फरार हो गए। इनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़ी गई चंदन की लकड़ी कीमत करीब दो लाख की बताई गई है। मंगलवार तड़के कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जीटी रोड के पास हरदोई मोड़ से एक बुलेरो जीप को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जीप की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने 31 किलो चंदन की लकड़ी को बरामद किया।
बोलेरो में सवार छह चंदन तस्करों में से चार को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए चंदन तस्करों की पहचान कल्लू उर्फ मुकीम निवासी जहानाबाद फतेहपुर, विवेक कुमार शुक्ला ककारी गगेऊ मध्यप्रदेश व रवि पांडेय निवासी बैकुंडपुरवा दोहा रीवा मध्यप्रदेश, अंकित कुमार साकेत बैकुंडपुरवा सौर रीवा मध्यप्रदेश की है।
पकड़े गए तस्करों ने शहर में स्थित एक इत्र कारखाने में लकड़ी लाने की बात कही है। जबकि फरार हुए साथियों को सीतापुर का निवासी बताया है। कोतवाली निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।