फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Following the death of the young man shot

गोली चलने से युवक की मौत

Fri, 03 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 03 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Following the death of the young man shot
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र इंदरगढ़ में देर रात घर में गोली लगने से एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई पूरी की।  क्षेत्र का भूपेंद्र सिंह (30) पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ हसेरन थाना इंदरगढ़ में रहता था। शुक्रवार देर रात अचानक उसके घर में गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस और पड़ोसियों को दी और भूपेंद्र को लेकर मेडिकल कालेज तिरवा भागे, लेकिन भूपेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है गोली भूपेंद्र के घर में ही चली है। पुलिस को मौके से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed