फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Eight hundred and deceived in the name of providing jobs

नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख ठगे

Wed, 21 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 21 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Eight hundred and deceived in the name of providing jobs
rupee shimla
नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से आठ लाख रुपये ठग लेने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुरसहायगंज कोतवाली मझपुरवा गांव निवासी मो. अनवार पुत्र मो. अब्दुल सत्तार ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट कहा कि वह अपने गांव के मदरसे में शिक्षक है। उसका अक्सर आना जाना जवाहर भवन लखनऊ में होता है। यहां पर उसकी मुलाकात एनआईसी लखनऊ में कार्यरत परवेज नाम के व्यक्ति से हो गई।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद वह मझपुरवा गांव भी आने लगा। मित्रता हो जाने पर उसने कानपुर के ग्वालटोली स्थित मदरसा जियाउल इस्लाम में सहायक शिक्षक के पद पर नौक री लगवाने की बात कही। प्रत्येक व्यक्ति से आठ लाख रुपये खर्च आने को कहा। 30 मई 2016 को उक्त व्यक्ति को तीन लोगों की नौकरी लगवाने के लिए 4-4 लाख रुपये जिला अस्पताल के पास दिए गए। आधा पैसा ज्वाइनिंग हो जाने के बाद देने का वादा किया गया।
विज्ञापन


उक्त व्यक्ति ने ज्वाइनिंग लेटर भी शेखाना मोहल्ला निवासी नूर आलम व शोएब हसन व अनवार के नाम से दिए। बाकी 12 लाख रुपये बाद में देने का वादा किया गया। उक्त लोग ज्वाइनिग लेटर लेकर जब संबंधित मदरसे में पहुंचे तो बताया गया कि यहां पर कोई सहायक अध्यापक की जगह खाली नहीं है। इस संबंध में जब परवेज से कहा गया तो गाली-गलौज करने लगा। पैसे वापस मांगने पर जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed