फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   drunken ward boy indecency from the the nurses

नशे में धुत वार्ड ब्वाय ने नर्सों से की अभद्रता

Sun, 29 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 29 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
drunken ward boy indecency from the the nurses
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
जिला अस्पताल में शनिवार रात वार्ड तीन में नशे में धुत वार्ड ब्वाय ने जमकर हंगामा काटा। डरी स्टाफ नर्सों ने स्टोर रूम का दरवाजा बंद जान बचाई। पुलिस ने वार्ड ब्वाय को हिरासत में ले लिया है। शिकायत मिलने पर सीएमएस ने संस्था के अधिकारियों को वार्ड ब्वाय के खिलाफ लिखा पढ़ी की है।
विज्ञापन


नर्सों ने बताया कि वार्ड तीन में रोमी और वार्ड नंबर दो में माल्या ड्यूटी कर रही थीं। अकेली होने के कारण माल्या भी वार्ड नंबर तीन में आकर बैठ गई। रात 12 बजे की करीब टी एंड एम संस्था का वार्ड ब्वाय निमान एक अन्य कर्मचारी के साथ शराब के नशे में वार्ड तीन में पहुंचा। यहां उसने गाली-गलौज व हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों ने नर्सों से अभद्रता शुरू कर दी। स्टाफ नर्सों ने वार्ड में बने स्टोर रूम में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद वार्ड ब्वाय ने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। तभी स्टाफ नर्सों ने फोन से पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस वार्ड नंबर तीन में पहुंच गई। पुलिस को आया देख एक अन्य कर्मचारी तो भाग निकला। लेकिन पुलिस ने वार्ड ब्वाय निमान को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को स्टाफ नर्सों ने सीएमएस डा. सीपी सिंह से लिखित शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस  ने कर्मचारियों को जिला अस्पताल में तैनाती देने वाली संस्था यूपीएचएसपी को पत्र लिखकर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।


वहीं कुछ स्टाफ नर्सों ने मामले को सुलह समझौते से निपटाने के लिए स्टाफ नर्स रोमी पर दबाव डाला। लेकिन अभी तक मामला नहीं निपट सका। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सीपी सिंह ने बताया कि स्टाफ नर्सों ने शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ड ब्वाय को हटाने के लिए संस्था को पत्र लिखा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed