फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dowry did not rule out bringing the procession

दहेज नहीं मिला, किया बारात लाने से इनकार

Fri, 17 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 17 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dowry did not rule out bringing the procession
dowry
सौरिख क्षेत्र के एक गांव में दहेज नहीं मिलने पर लड़के के घरवालों ने बारात लाने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को शादी होनी थी। लकड़ी के पिता ने थाने में शिकायत की है। थानाध्यक्ष ने चुनाव बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री की 17 फरवरी को दिल्ली से बारात आनी थी। लड़की के पिता ने बताया कि लड़का पक्ष मूल रूप से एटा के एक गांव का निवासी है। लेकिन फिलहाल दिल्ली में रह रहा है। लड़के की ननिहाल इसी गांव में है। 11 फरवरी को गांव में ही तिलक की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन


इसमें दो लाख रुपये व कुछ सामान दिया गया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह लड़के की मां, बहन और बहनोई ने फोन किया और कम दहेज के चलते बारात न लाने की बात कही। लड़की के पिता के मुताबिक उसने कई बार अनुनय विनय किया, लेकिन वे नहीं मानें। उसने बताया कि रिश्तेदारियों में कार्ड बंट चुके हैं।
विज्ञापन


घर में मंडप गढ़ चुका है। बारात की अगवानी को लेकर तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। बारात नहीं आने की स्थिति में उसे मानसिक और आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। उसकी सामाजिक ख्याति को भी ठेस पहुंची है। उसने इस मामले की शिकायत थाने में की है। वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने बताया कि चुनाव के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed