फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dggamar bus and container clashed three killed

डग्गामार बस और कंटेनर भिड़े, तीन की मौत

Tue, 19 Apr 2016 12:03 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Tue, 19 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dggamar bus and container clashed three killed
हाईवे पर आपस में टकराने के बाद खड़ी बस व कंटेनर ट्रक। - फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय प्रयाग के पास सोमवार सुबह एक डग्गामार बस और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे मां-बेटी समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 36 सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद एक घंटे तक जीटी रोड पर पूरी तरह से वाहनों का आवागमन ठप रहा। सोमवार सुबह एक निजी डग्गामार बस सवारियां भरकर गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर जा रही थी। जीटी रोड पर सराय प्रयाग कस्बे के पास सामने से आ रहे कंटेनर से बस की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में थे, जिससे हादसे के बाद वाहनों का ज्यादातर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान बस में सवार छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी फातिमा बेगम (30) पत्नी शकील और उसकी बेटी फिजा (6) पुत्री शकील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मां-बेटी समधन कस्बे से एक शादी समारोह से लौट रही थीं। वहीं गंभीर रूप से घायल ठठिया थाना क्षेत्र के गांव हरौली निवासी गोल्डी (18) पुत्री हरनाम सिंह ने उपचार के दौरान तिर्वा के राजकीय मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना के वक्त गोल्डी अपने पिता के साथ बीए की परीक्षा देने के लिए छिबरामऊ जा रही थी। वहीं हादसे में ठठिया थाने के गांव हरौली निवासी हरनाम सिंह, सौरिख निवासी दिलीप कुमार, छिबरामऊ निवासी शकील, कानपुर के कल्यानपुर निवासी पिंकी त्रिपाठी, गुगरापुर निवासी सत्यपाल पुत्र पथपाल, मुनेश पत्नी सत्यपाल, सौरिख थाने के गांव सरायभागमल निवासी कमलेश पत्नी जसवंत, जसवंत पुत्र अमर सिंह, दीक्षा, आकांक्षा पुत्री जसवंत सिंह, मैनपुरी निवासी मनोज पुत्र रामलाल, गुरसहायगंज के इंदुइयागंज निवासी एसवी सिंह व उनकी पत्नी सन्नो देवी, सराय दौलत निवासी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, तिर्वा निवासी अमित, सौरिख निवासी सुषमा पत्नी दिलीप, सौरिख निवासी सोनू, जसपुरापुर निवासी रामबाबू, गुरसहायगंज के रामगंज निवासी छाया, आगरा निवासी सितारा, अइमा बेगम, नजमा, अल्ला रक्खा, अर्शलान, अय्यान, जसपुरापुर निवासी रामबाबू, चांदापुर कन्नौज निवासी गिरीश चंद्र, छिबरामऊ निवासी बिट्टो, फिजां पुत्री जमील, शकील, जेबा व गुफरा पुत्री शकील समेत 36 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कोतवाल संतोष व्यास ने घायलों को वाहनों में बैठाकर अस्पताल के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed