{"_id":"57f93b224f1c1b6c53270620","slug":"deputy-jailer-accused-of-molesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी जेलर पर छेड़छाड़ का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी जेलर पर छेड़छाड़ का आरोप
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
समस्या
- फोटो : gettty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में बंद कैदी की पत्नी ने डिप्टी जेलर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा डीएम से शिकायत की है। शिकायत करने पर जेलर उसके पति से मारपीट की।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला काजी टोला निवासी सुल्तान उर्फ मंसूर आलम हत्या के मामले में ढाई साल से जिला जेल में सजा काट रहा है। इसकी पत्नी ने शनिवार को डीएम को दिए पत्र में बताया कि वह दो अक्तूबर को अपने पति से मिलाई करने जेल गई, लेकिन मिलाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान डिप्टी जेलर गिरीश ने कहा कि छुट्टी होने की वजह से आज मिलाई नहीं हो पाएगी। कहा कि दोबारा जब मिलाई करने आना तो उसे फोन कर लेना। पीड़िता ने बताया कि तीन अक्तूबर को जब वह मिलाई करने गई, तो डिप्टी जेलर ने एक सिपाही भेजकर बुलवा लिया और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। शोर मचाने पर हाथापाई शुरू कर दी। पीड़िता ने मिलाई के दौरान अपने पति सुल्तान को पूरी घटना बताई। पति ने पत्र जेल की शिकायती पेटिका में डाल दिया।
विज्ञापन
डिप्टी जेलर पर लगे आरोपों को देखकर जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा ने उसके पति को बुलाकर पीटा और तन्हाई में डाल दिया। इस कारण वह छह अक्तूबर को न्यायालय नहीं पहुंचा। पति के साथ हत्या के मामले में ही सजा काट रहे उसके जेठ झल्लू उर्फ सफी आलम ने तारीख पर बताया कि सुल्तान को जेल के अधिकारियों पीटा है, और बीमार होने की वजह बताते हुए न्यायालय में तारीख पर नहीं भेजा। पीड़िता ने बताया कि दूसरे दिन उसकी ननद और सास जेल गई। वहां सुल्तान ने अपनी चोटें दिखाते हुए अपने ऊपर हो रहे अत्याचार दास्तान बताई। पीड़िता के परिजनों ने डीएम कार्यालय में पत्र देकर पति का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने व इलाज कराने की मांग की है।
महिला के आरोप बेबुनियाद हैं। जांच के लिए कोई भी व्यक्ति जेल के कैमरे व महिला की लोकेशन चेक कर सकता है। ऐसे आरोप लगाकर जेल प्रशासन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
- गिरीश कुमार (डिप्टी जेलर, अनौगी)
उक्त बंदी नशे का आदी है, और जेल में उदंडता करता है। मामले में कई बार कोर्ट को लिख भी चुका हूं। जहां तक डिप्टी जेलर पर लगे आरोपों की बात है तो यह पूरी तरह से गलत है। नशे का आदी होने के कारण उसे विशेष निगरानी में अलग बंद किया गया था। मारपीट करने जैसी बात गलत है।
- जेल अधीक्षक, यूपी मिश्रा
पैर मार जगाने पर सिपाही को पीटा
जलालाबाद। जिला जेल अनौगी में पैर से जगाने पर पढ़ाने गए जेल सिपाही को कैदियों ने पीट दिया। शुक्रवार देर शाम जिला जेल में तैनात सिपाही शशांक कैदियों को पढ़ाने बैरक पहुंचे, तो एक कैदी सो रहा था। सिपाही ने उसे लात मारकर जगाया। जिससे कैदी भड़क गए और सिपाही को पीट दिया। जैसे-तैसे बंदी रक्षकों व अन्य कैदियों ने उसे बचाया।
जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा ने बताया कि पढ़ाने के दौरान एक कैदी को समझाते समय वाद-विवाद की स्थिति हो गई थी। दोनों को बुलाकर समझाबुझा दिया गया था। मारपीट का मामला गलत है।