फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Death of young cyclists bike collision

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Sat, 23 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 23 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Death of young cyclists bike collision
दुर्घटना के बाद रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेहरिन गांव में आईटीआई के सामने शनिवार शाम बाइक चालक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे से खफा ग्रामीणों ने तिर्वा-कन्नौज रोड पर जाम लगा दिया।  इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। तिर्वा कोतवाली के भिदासिन गांव निवासी रामनिवास (18) पुत्र सुभाष चंद्र राठौर साइकिल से आटा पिसाने के लिए बेहरिन आया था। शाम पांच बजे के करीब वह अपनी साइकिल से लौट रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान कन्नौज की ओर से आ रहे एक बाइक चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना को देख आसपास के लोग बाइक सवार को पकड़ने के लिए दौड़े। कुछ दूर जाकर ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन


उधर कुछ उत्तेजित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। उधर दुर्घटना की जानकारी पाकर एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, कोतवाल तिर्वा आरपी पांडेय व ठठिया थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ सिंह यादव मौके पर पहुंचे। जाम लगाए ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खत्म करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed