{"_id":"589766ce4f1c1b9073e806e1","slug":"dance-on-the-dispute-and-the-barati-went-on-janati","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस पर विवाद, जनाती व बाराती भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस पर विवाद, जनाती व बाराती भिड़े
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के उत्तमापुर गांव में शनिवार की रात्रि आई एक बारात के दौरान डांस के विवाद को लेकर जनातियों व बारातियों के मध्य मारपीट हो गई। इसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। मारपीट से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। उधर, मारपीट की घटना से वर पक्ष के लोगों ने विवाह करने से इंकार कर दिया। इस पर तिर्वा कोतवाल ने अपनी मौजूदगी में मामला शांत कराकर विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया।
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली में कानपुर जनपद के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के चिंतामऊ गांव निवासी अजीत कुमार पुत्र सुनील कुमार ने उत्तिमापुर पट्टी गांव निवासी सोनू पुत्र छेदीलाल व तीन अज्ञात युवक के खिलाफ मारपीटकर घायल कर देने का मामला दर्ज कराया है। हवाला दिया है कि बिल्हौर से बारात उत्तिमापुर गांव आई थी जिसमें वह एक डिजार कार किराए पर करके बारात में शामिल होने आया था। रात्रि ग्यारह बजे के करीब दरवाजे पर द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान डांस करने के विवाद को लेकर वधू पक्ष के कुछ लोग उससे भिड़ गए। इससे मारपीट हो गई जिसमें उसे घायल कर दिया। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि यूपी 100 पर सूचना मिलते ही उनका क्षेत्र न होने के बावजूद भी वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विवाह न करने की जिद पर अड़े वर पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस की देखरेख में जयमाल का कार्यक्रम किया गया। दर्ज हुई रिपोर्ट के मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन