{"_id":"59135ba04f1c1b1157852625","slug":"crashing-for-water-in-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में पानी के लिए हंगामा, मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जेल में पानी के लिए हंगामा, मारपीट
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनौगी जिला जेल में नलकूप खराब हो जाने से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। कैदियों की बैरकों व बंदी रक्षकों के आवासों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। बुधवार को पानी न मिलने से कैदी आपस में भिड़ गए। डिप्टी जेलर और बंदी रक्षकों ने हंगामा कर रहे तीन कैदियों को पीट दिया।
विज्ञापन
जिला जेल में पानी सप्लाई के लिए बना नलकूप पांच दिन से खराब है। टंकी में पानी न होेने से जहां बंदियों में हाहाकार मचा है। वहीं, बंदी रक्षकों के आवासों में पानी न पहुंचने से बंदी रक्षक पड़ोस के गांव के नलकूप से पानी भरकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला जेल में इस समय लगभग 800 कैदी व बंदी रक्षकों के आवासों को जेल में लगे नलकूप से पानी की टंकी के माध्यम से सप्लाई मिलती है। पांच दिन पहले अचानक नलकूप ने पानी देना बंद कर दिया। पानी की समस्या पैदा हो गई। जेल में चार सबमर्सिबल पंप भी लगे हैं, जिसमें दो खराब हैं। दो मोटरों से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। जेल परिसर में लगे हैंडपंप भी पानी की जगह हवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिला जेल में बुधवार को पानी न मिलने से कैदी आपस में भिड़ गए। जेल पर तैनात डिप्टी जेलर व बंदी रक्षकों हंगामा कर रहे तीन कैदियों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे कैदी लहूलुहान हो गए। बवाल की आशंका के चलते तीनों कैदियों को पूरे दिन जेल कार्यालय में ही बैठाए रखा गया। इसके बाद बैरक बंद होने के समय उन्हें बैरकों में भेजा गया। कैदियों को मुंह न खोलने की हिदायत दी गई है। इस संबंध में जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा का कहना है, कि पानी के लिए मारपीट नहीं हुई है। अन्य किसी बात पर कहासुनी हुई थी। समझाबुझाकर मामला खत्म करा दिया गया है।
बताया कि जेल का नलकूप खराब होने पर तत्काल जेई जल निगम को सूचना दी है। इटावा से आए जेई नलकूप ठीक कराने में लगे हुए हैं। एक दो दिन में ठीक हो जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेल के अंदर लगे सबमर्सिबल व टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है। नलकूप सही होते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।