फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Common break firing in dispute, seven injured

आम तोड़ने के विवाद में फायरिंग, सात घायल

Fri, 10 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 10 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Common break firing in dispute, seven injured
घायल कामिनी व मनोरमा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाक्षेत्र के रूपपुर असेह गांव में आम तोड़ने के विवाद में जमकर लाठी-डंडे और पथराव हुआ। दो ओर से कई राउंड फायरिंग भी हुई। हंगामे में सात लोग घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। रूपपुर असेह गांव निवासी विक्रांत सिंह पुत्र शिव बालक ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह सात बजे उसकी बुआ श्यामा देवी पत्नी संतोष कुमार निवासी दिलीप नगला छिबरामऊ व उसकी चचेरी बहन कामिनी देवी (14) पुत्री नीरज कुमार, मनोरमा (18) पुत्र शिवबालक अपने बाग की रखवाली करने गई थीं।
विज्ञापन


आरोप है कि उसी समय गांव के विश्राम सिंह, संजय, शिवराज सिंह पुत्रगण राम सेवक, रजनीश पुत्र विश्राम सिंह, जागेंद्र पुत्र महादेव, सोनू पुत्र श्याम सिंह, महादेव पुत्र सुंदरलाल, सुनील पुत्र रामबालक आ गए और बाग से आम तोड़ने लगे। उन्होंने विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। धारदार हथियार भी चला दिए। बुआ व बहन से मारपीट होती देख नजदीक खड़ा भाई प्रशांत भी बचाने के लिए दौड़ पड़ा तो हमलावरों ने पथराव कर दिया। साथ ही लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से कई फायर कर दिए। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़ तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन



परिजनों ने घायल विक्रांत, प्रशांत, मनोरमा, कामिनी व श्यामादेवी को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। यहां से श्यामा देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विक्रांत ने गांव के विश्राम सिंह, संजय, शिवराज सिंह पुत्रगण राम सेवक, रजनीश पुत्र विश्राम सिंह, जागेंद्र पुत्र महादेव, सोनू पुत्र श्याम सिंह, महादेव पुत्र सुंदरलाल, सुनील पुत्र रामबालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से विश्राम सिंह ने लालसिंह पुत्र रामचरन, नीरज पुत्र हाकिम सिंह, प्रशांत व विक्रांत पुत्रगण शिवबालक के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट में बताया कि उक्त लोगों के परिवार के नरोत्तम से जमीन व बाग का एक तिहाई बैनामा कराया था, बाग में 39 पेड़ खड़े हैं। इसमें 13 पेड़ उसके हिस्से में हैं। वे लोग आम तोड़ रहे थे। तभी श्यामा देवी व मनोरमा ने आम तोड़ने को मना किया तो गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे चला दिए। मारपीट में श्याम देवी पक्ष के अन्य लोग भी आ गए और पथराव भी शुरू कर दिया।



उसे बचाने दौड़े भतीजे कुलदीप (20) पुत्र शिवराज को मारपीट कर घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए अवैध तमंचे से कई फायर किए। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े, आरोपी भाग निकले। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed