फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CM Yogi demands murder of killers

सीएम योगी से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 06 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 06 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi demands murder of killers
सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रेमी जोड़े की निर्मम हत्या के 10 दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं मिला। परिजनों ने सीएम योगी से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई। सीएम ने डीजीपी को दो दिन के अंदर वारदात के खुलासा के निर्देश दिए हैं।   

विज्ञापन

 
26 मार्च की रात हत्यारों ने गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी कन्हई और शिवांजलि की हत्या कर समधन के पास रेलवे ट्रैक पर शव फेंक दिए थे। कन्हई के पिता दिनेश कुमार और शिवांजलि के नाना कप्तान सिंह ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। वारदात के 10 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी व वारदात का खुलासा न होने पर दिनेश कुमार व कप्तान सिंह ने परिजनों के साथ लखनऊ पहुंच कर सीएम योगी से मुलाकात की और इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन


सीएम ने तत्काल डीजीपी से वार्ता कर दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कप्तान सिंह ने बताया कि जब तक पुलिस असली हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेज देगी, तब तक परिवार के साथ सीएम आवास के बाहर बैठा रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अफसरों पर गाज गिरना तय
प्रेमी युगल की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस महकमे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 10 दिन बीत जाने के बाद भी जांच में जुटी सर्विलांस व स्वाट और कोतवाली पुलिस के हाथ खाली हैं। प्रतिदिन ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ कर पुलिस टीमें हवा में तीर चला रही हैं। जबकि घटना में नामजद फरार आरोपियों को तलाशने में पुलिस टीमें पूरी तरह से असफल साबित हुई हैं। सीएम योगी द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद अब कई अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की शंका जाहिर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed