फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car and loaders, concluding a death, twelve injured

कार और लोडर भिड़े, एक की मौत, 12 घायल

Sat, 23 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 23 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Car and loaders, concluding a death, twelve injured
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित खाड़ेदेवर गांव के पास शनिवार को सवारियों से भरे लोडर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कानपुर शहर के मोहल्ला स्वरूप नगर निवासी कमल श्रीवास्तव (45) पुत्र भगवती प्रसाद एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपनी कार से पत्नी पीरु श्रीवास्तव और मां मिथलेश श्रीवास्तव के साथ लौट रहे थे।
विज्ञापन


खाड़ेदेवर गांव के पास सामने से आ रहे लोडर से उनकी कार में भिड़ गई। मौके पर ही मौजूद ग्रामीणों ने ने कार से किसी तरह कमल को निकाला। सीएचसी ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में पीरु व मिथलेश भी घायल हुईं हैं। इसके अलावा लोडर में सवार तालग्राम के गुलरिया निवासी राहुल व उनकी पत्नी प्रियंका, मोहम्मदाबाद निवासी कमला पत्नी रामसेवक, विशंभरापुर निवासी पुष्पा पत्नी विजयपाल, हरदोई गुटइया निवासी खुशीराम व उसकी पत्नी सरस्वती, तिर्वा के अली नगर निवासी अमिका पत्नी प्रमोद कुमार, नवाबगंज के उखरा निवासी रिंकी पत्नी उदयवीर निवासी, शमशाबाद के नैगवा निवासी संदीप पुत्र सर्वेश और फर्रुखाबाद के हरिहरपुर निवासी रामदास व उसकी पत्नी मालती घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कई लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर हादसे के बाद लोडर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed