{"_id":"577aafbf4f1c1b72027fa535","slug":"bus-collision-killed-two-urdu-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से दो उर्दू टीचरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से दो उर्दू टीचरों की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद जाम लगाए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुर्वा के सामने जीटी रोड पर डग्गामार बस की टक्कर से बाइक सवार दो उर्दू टीचरों की मौत हो गई। बस छोड़कर चालक फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद जाम खुला। दोनों बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे, लेकिन बस की तेज टक्कर से दोनों के हेलमेट चकनाचूर हो गए। क्षेत्र के ग्राम डुड़वा बुजुर्ग निवासी सलीम पुत्र मजीद की तैनाती उर्दू अध्यापक के तौर पर गत माह छिबरामऊ ब्लाक के ग्राम एरुआ राजपुर में हुई थी।
वहीं कस्बा समधन के मोहल्ला किदवई नगर निवासी मो.आरिफ पुत्र शब्बीर उर्दू अध्यापक पद पर छिबरामऊ ब्लाक के ही महमूदगंज स्थित प्राइमरी पाठशाला में तैनात थे। सोमवार को दोनों टीचर विद्यालय से छुट्टी के बाद बाइक से घर आ रहे थे। ग्राम जयसिंहपुर्वा के सामने जीटी रोड पर छिबरामऊ की ओर से आ रही एक डग्गामार बस ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजनों के अलावा अन्य सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। जाम को देखते हुए पुलिस ने वाहनों को फर्रुखाबाद मार्ग से पास कराया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक पुत्र जुनैद सिद्दीकी, समधन नगर अध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी, रफी अनवर के अलावा कोतवाल अशोक धर पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ सदर अम्बरीष कुमार भदौरिया भी कोतवाली पहुंच गए। मामले में बस चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग रखी कि डग्गामार वाहनों की धरपकड़ कराकर बंद कराए जाए।