{"_id":"573a10ce4f1c1b6c17ac7e5c","slug":"brother-of-the-murdered-bodies-dumped-in-housing-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के विवाद में भाई की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के विवाद में भाई की हत्या कर शव फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Mon, 16 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मकान बेचने का विरोध करने पर युवक ने अपने भाई की गला दबा कर हत्या करने के बाद उसका शव सड़क के किनारे फेंक दिया। युवक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने दो अन्य भाइयों के खिलाफ तहरीर भी दे दी। शक पर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने अपने भाई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। कोतवाली पुलिस ने मृतक के तीन भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
कस्बे के मोहल्ला विजय नगर निवासी राजू कठेरिया (35) पुत्र छविनाथ कठेरिया का शव सोमवार सुबह गांव के पास मिला। घटना के काफी समय बाद तक मृतक के परिजनों के न पहुंचने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो मकान का विवाद सामने आया। मृतक के भाई रामू कठेरिया ने पुलिस को बताया उसके पांच भाई हैं। विजय नगर स्थित निर्माणाधीन मकान को राजू बेचना चाहता था, जबकि अन्य चार भाई इसका विरोध कर रहे थे।
रविवार देर रात उसने राजू को शराब पिलाने के बाद अंगौछे की मदद से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रामू कठेरिया ने बताया वह राजू की हत्या करने के बाद अपने अन्य भाइयों को मामले में फंसा देना चाहता था। कोतवाल अशोकधर पांडेय ने बताया पहले आरोपी रामू की तहरीर पर उसके भाई कल्लू व लल्लू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था । अब वादी रामू के जुल्म का इकबाल कर लेने से मामला बदल गया है। अब रामू कठेरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर हत्या की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सिटी अमरीष कुमार भदौरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होने मृतक के सभी भाइयों से पूछताछ की। एसपी ने बताया राजू अविवाहित था और पुताई का काम करता था।