फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP leader's brother shot dead

भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

Tue, 14 Nov 2017 12:28 AM IST
kannauj
kannauj Updated Tue, 14 Nov 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's brother shot dead
मृतक धर्म सिंह की फाइल फोटो । - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज।  सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव में रविवार की देर रात रामलीला मंचन देखने पहुंचे भाजपा नेता के भाई का कुछ युवकों से बैठने को लेकर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंची तो एक युवक ने भाजपा नेता के भाई और उसके साथी को गोली मार दी। इसमें भाजपा नेता के भाई की मौत हो गई और साथी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव अटारा में कुछ दिनों से रामलीला का आयोजन हो रहा था। रविवार रात पड़ोसी गांव सिमरापुर निवासी शेर सिंह पुत्र झब्बू यादव अपने भाई विनोद, दोस्त गांव के ही मंगे सविता पुत्र बेंचेलाल के साथ रामलीला देखने गया था। रात करीब 12 बजे बैठने को लेकर अटारा गांव निवासी भाजपा के बूथ प्रमुख मोहित सिंह के भाई धर्म सिंह ठाकुर (18) पुत्र अमर सिंह व उनके पड़ोसी प्यारे लाल (24) पुत्र माखन लाल दोहरे का शेर सिंह और उनके साथियों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उस समय मामले को शांत करा दिया। थोड़ी ही देर बाद आयोजन स्थल के पास दोनों पक्षों के बीच फिर मारपीट शुरू हो गई। इस बीच शेर सिंह ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से धर्म सिंह की मौके पर मौत हो गई, प्यारे लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी और कोतवाल एके सिंह ने शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक धर्म सिंह के भाई मोहित सिंह ने शेर सिंह यादव, उसके भाई विनोद व दोस्त मंगे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगे को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर अनुमति के हो रहा था रामलीला मंचन
जलालपुर पनवारा। सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव में रामलीला मंचन के दौरान गोली मारकर की गई युवक की हत्या में पुलिस-प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बगैर अनुमति के गांव में छह दिनों से रामलीला का आयोजन चल रहा था। हजारों लोगों की भीड़ जुटने के बाद भी सुरक्षा-व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं था। लोगों का कहना है कि अगर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस तैनात होती तो, शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती है। हत्याकांड के बाद दोनों गांव के बीच तनावपूर्ण माहौल देखकर पुलिस बल तैनात किया गया है।

अटारा गांव में सात नवंबर से ग्राम समाज के सहयोग से गांव के ही कुछ लोग रामलीला का आयोजन करा रहे थे। 13 नवंबर को रावण दहन होना था। इससे 12 नवंबर को रामलीला मंचन के अंतिम दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। रामलीला आयोजन की प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इससे अधिकारियों ने वहां पुलिस बल तैनात करने में भी दिलचस्पी नहीं ली। यही कारण रहा कि रामलीला मंचन के दौरान हुए मामूली विवाद में थोड़ी ही देर में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसमें भाजपा नेता के भाई धर्म सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। आरोपी शेर सिंह, विनोद व मंगे के पड़ोसी गांव सिमरापुर के निवासी होने के कारण दोनों गांवों के बीच तनाव पैदा हो गया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात कर दिया।


पंडाल समेटकर भागे आयोजक
कन्नौज। गोलीकांड के बाद सोमवार सुबह आयोजकों ने पंडाल हटवा दिया। इसके बाद से गांव के आयोजक लापता हो गए। कोतवाली पुलिस ने आयोजकों से पूछताछ करने के लिए जब उन्हें तलाश किया, तो पता चला कि आयोजक घटना के बाद से लापता चल रहे हैं। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि बगैर अनुमति के कार्यक्रम कराने के आरोप में आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed